You are currently viewing रमन पब्बी के अध्यक्ष बनने से पार्टी को मिलेगी मजबूती, संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं रमन पब्बी

रमन पब्बी के अध्यक्ष बनने से पार्टी को मिलेगी मजबूती, संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हैं रमन पब्बी

जालंधर(विनोद मरवाहा)
भाजपा जिला जालंधर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके रमन पब्बी में जिला जालंधर भाजपा का अध्यक्ष बनने के सभी गुण हैं। वे भाजपा कुछ चुनिन्दा और सफल कार्यकर्ताओं में से एक हैं। उनमें जबरदस्त नेतृत्व क्षमता है और वह इसे कई बार साबित भी कर चुके हैं।
यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चोपड़ा ने रमन पब्बी की जिला जालंधर भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत करते हुए कही। श्री चोपड़ा ने कहा कि श्री पब्बी अध्यक्ष के पद पर उतने ही सफल सिद्ध होंगें, जितना वह एक कार्यकर्त्ता के रूप में सफल रहे हैं। उनकी ईमानदार, उदार, स्पष्टवादी कार्यशैली जिससे उनके धीरज और शौर्य की झलक मिलती है, एक विशिष्ट राजनीतिक शैली की परिचायक है, जो बड़े मुखर और प्रभावपूर्ण ढंग से सिखाती है कि राजनीति के इस नये युग में किसी पार्टी के नई पीढ़ी के नेताओं को नेतृत्व के लिए किस प्रकार से आगे बढ़ना चाहिए।
श्री चोपड़ा ने कहा कि रमन पब्बी की संगठन व पार्टी प्रति निष्ठा खुद ही इस बात को पुरजोर ढंग से बयान करती है कि वे राजनीति के मामले में सिद्धहस्त हैं। उनकी सोच और कार्य-भावना लीक से अलग हटकर हैं। श्री चोपड़ा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पार्टी हाई कमान रमन पब्बी को जिला जालंधर भाजपा की बागडोर सौंपती है तो वे 2019 के लोकसभा चुनाव की कसौटी पर खरा उतरेंगें। अजय चोपड़ा का कहना है कि रमन पब्बी के अध्यक्ष बनने से पार्टी पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी और जनाधार भी बढ़ेगा।
रमन पब्बी संगठन के कार्यों में अनुशासन को सर्वोपरि मानते हैं। एक कार्यकर्त्ता के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके पब्बी की कार्यशैली ने बताया है कि उनके लिए संगठन व पार्टी सर्वोच्च है। यही कारण है कि वे लक्ष्यों को तय कर उनके अनुसार व्यवस्था को बदलने में माहिर हैं। जटिल स्थितियों के बीच से राह निकाल कर लक्ष्य प्राप्त करना उनका जुनून है। सरल व्यक्तित्व के धनी रमन पब्बीअपने बारे में स्वयं नहीं बोलते बल्कि उनका काम बोलता है।