You are currently viewing सत्संग सुनने से धुल जाता है कर्मों का मैल: सिकंदर महाराज

सत्संग सुनने से धुल जाता है कर्मों का मैल: सिकंदर महाराज

सत्संग सुनने से धुल जाता है कर्मों का मैल: सिकंदर महाराज
जालंधर(विनोद मरवाहा)
जब व्यक्ति के पुण्यफल फलित होते हैं तो उसे सत्संग और संतों का सान्निाध्य मिलता है। सत्संग रूपी जल की बौछारों से व्यक्ति की आत्मा पावन होती है। कर्म का मैल धुल जाता है, जो शख्स गुरु-संतों की बात सत्संग में मन से सुनते हैं उनका जीवन सुधर जाता है।
उक्त आशीर्वचन अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन(रजि.) के संचालक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 108 स्वामी सिकंदर जी महाराज ने प्राचीन शिव मंदिर, दामोरिया पुल, रेलवे रोड में आयोजित साप्ताहिक माँ बगलामुखी हवन यज्ञ को अलप विश्राम देने के बाद कही। इस अवसर पर गुरु माँ नीरज रत्न सिकंदर जी भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।
श्री स्वामी जी ने कहा कि सत्संग तो वह स्थान है जहां प्रभु के नाम का प्रचार किया जाता है। सच्चे महात्मा के सत्संग में जात-बिरादरी और धर्म-समाज या व्यक्ति विशेष की निंदा नहीं होती है। उन्होंने कहा कि हम जब संसार में पैदा हुए तो जात-बिरादरी लेकर नहीं आए थे। जब हम में मन, बुद्धि और चेतना आई तो नाम मिला कर्म के आधार पर वर्ण व्यवस्था में बंध गए। हमने रिश्ते-नातेदार बना लिए। जमीन-जायदाद बना ली और इसे अपना समझकर बैठ गए लेकिन जब जाने का वक्त आता है तो वैसे ही चले जाते हैं जैसे आए थे। श्री स्वामी जी के अनुसार अंतिम समय में ना तो तन रूपी छाया काम आती है और ना ही माया। खाली हाथ आए थे खाली हाथ जाना है। यदि कुछ साथ जाता है तो वह इंसान द्वारा जीवन में किये अच्छे कार्य होते हैं।
इस अवसर पर गुरु माँ नीरज रत्न सिकंदर ने भी कहा कि व्यक्ति को इंसान और चरित्रवान बनाना चाहिए। यही हमारी वास्तविक पूंजी है। दुनिया में रगड़े-झगड़े करना यह इंसानों का काम नहीं है। वास्तविक ज्ञान के बाद फिर न जन्मना है और ना ही मरना है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन (रजि.) के पंजाब प्रधान विशाल शर्मा, जालंधर प्रधान वैभव शर्मा, डॉ.मुकेश अरोड़ा, विवेक वर्मा, बलजीत कौर, ममता, विशाल कश्यप, अमित गुप्ता, राकेश महाजन, लीना महाजन, पूजा शर्मा, धीरज जैन, यादव खोसला, सुनील शर्मा, गोल्डी जैन, राजू ठाकुर, रमन लूथरा, अशोक वर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अनिल जैन, शंकर दास, अश्वनी यादव, सुशील मल्होत्रा, अनूप शर्मा, यशिका, ऋचा शर्मा, सोनू शर्मा, मीना जैन, पीयूष जैन, ईशा जैन, शिखा जैन, रोहित जैन व वरिंदर शर्मा सहित माँ भक्त काफी संख्या में उपस्थित थे।