
जालंधर(विशाल कोहली)
जालंधर भाजपा से निष्कासित किये गये पूर्व जिला युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज व बूथ प्रधान सन्नी दुआ ने आज जिला भाजपा प्रधान रमेश शर्मा पर करारा हमला करते हुए प्रेस को एक ब्यान जारी कर किया है। सन्नी दुआ ने कहा कि शर्मा संगठन को मजबूत नही अंग्रेजो की तरह फूट डाल राजनीति करो की नीति अपनाकर जालंधर भाजपा में अराजकता फैला रहे है। शर्मा की घटिया व नाकाम कारगुजारी की वजह से विधानसभा और नगर निगम चुनावों मे जोभाजपा उमीदवार हारे उसके दोषी केवल रमेश शर्मा ही हैं। सन्नी ने कहा कि नालायक पुत्र बस्ता भारी की कहावत शर्मा पर पूरी फिट बैठती है क्योंकि शर्मा ने अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूत तो नही किया परन्तु वार्ड स्तर से लेकर जिला प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओ के दिलो में अपने साथियो के प्रति द्वेष की भावना पैदा कर आपस मे मतभेदों को मनभेदो में बदल दिया है। वजह से भाजपा कार्यकर्ताओ में खटास इतनी बढ़ गयी है की एक दुसरे से बात करना तो क्या एक दुसरे को देखना भी पसंद नही करते।
सन्नी दुआ ने कहा कि सदैव अनुशासन में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओ को अनुशासन तोड़ने के लिए रमेश शर्मा की घटिया कारगुजारी मजबूर करती है। उन्होंने ने आरोप लगाते हुए जहा कि शर्मा भाजपा सविधान के अनुसार नही खुद की सोच व विचारधारा पर चलकर संगठन चला रहे है और यही कारण है कि भाजपा का ग्राफ जालंधर में गिर गया है और विचारधारा से जुड़े लोग भाजपा में सक्रिय होकर कार्य नही कर रहे हैं।











