You are currently viewing मोदी सरकार का मिशन- किसानों और व्यापारियों को सशक्त बनाना: रमन पब्बी

मोदी सरकार का मिशन- किसानों और व्यापारियों को सशक्त बनाना: रमन पब्बी

जालंधर(विनोद मरवाहा)
भाजपा मंडल 6 की एक विशेष बैठक मंडी फेंटन गंज मे उप-प्रधान साइमन पुरी की अध्यक्षता मे सम्पन हुई। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान रमन पब्बी, मंडल प्रधान अजय चोपड़ा, मंडी फेंटन गंज के प्रधान सुभाष पुरी, भाजपा देहाती जिला प्रधान अमरजीत अमरी, पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की, पूर्व मंडल प्रधान अनिल शर्मा काला, राम लुभाया कपूर, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रधान रमन पब्बी ने कहा कि देश का माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी के सपनों के ‘‘न्यू इंडिया’’का मुख्य उद्देश्य ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ है और व्यापारी व किसान वर्ग की भलाई उसका एक अभिन्न हिस्सा है। मोदी सरकार ने अपने चुनावी वादे पूरे करते हुए पूरे देश के व्यापारियों एवं किसानों की तरक्की के लिए कई योजनाये चलाई हैं जिसकी वजह से आज हर व्यापारी किसान खुश है।
मंडल प्रधान अजय चोपड़ा ने कहा कि मौजूदा सरकार का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है, जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता से व्यापार में बदलाव को बढ़ावा देने वाले महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। श्री चोपड़ा ने सभी व्यापारियों को भाजपा को दोबारा सत्ता मे लाने के लिए सहयोग करने की अपील की है।
इस अवसर पर उप-प्रधान साइमन पुरी ने कहा कि इन चार सालों मे प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता मे चलने वाली केंद्र सरकार ने व्यापारियों पर अफसरशाही का भोज खत्म किया है। श्री पुरी ने कहा कि व्यापारियों व किसानों को महसूस हो रहा है कि वो सशक्त हो रहे हैं और वे अपने अपने क्षेत्र को उस ऊंचाईयों तक ले जाएंगे, जिसका जीडीपी में बड़ा योगदान होगा।
इस मौके पर मंडी फेंटन गंज के व्यापारी राजेश्वर दयाल राजी, तरसेम बाहरी, जगदीश कुमार, संजय गुप्ता, पवित्र कौड़ा, रिक्की चोपड़ा, मोहित बजाज, महामंत्री ललित बब्बू, रिंकु पुरी, राजिंदर पप्पी, नरेश विज, हैप्पी चौहान, राकेश कपूर, दविंदर मिंटू, पारस ककड़, मनीष शर्मा, गौरव पब्बी, बाल किशन, संजीव मिंटू, गौरव राय, सुरिंदर डिंपल, ओंकार जोत सिंह गुक्कू सहित मंडी के व्यापारी उपस्थित थे।