ढिलवां चौक,रामा मंडी में हो रहा मार्किट का निर्माण निगम की रडार पर

जालंधर(विनोद मरवाहा)
महानगर जालंधर में अवैध निर्माणों की भरमार है। इनमें आवसीय, व्यापारिक और अवैध कालोनियों का निर्माण मुख्य हैं। ऐसे सभी निर्माण अब नगर निगम के रडार पर हैं। इन सभी को चिह्नित किया जा रहा है और इनकी सूची डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी ने तैयार कर ली है। जिससे जाहिर है कि अब अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर चलेगा।

स्थानीय रामा मंडी के अंतर्गत आते ढिलवां चौक में कथित तौर पर कांग्रेसी विधायक का सरंक्षण के चलते मार्किट का अवैध निर्माण किया जा रहा है। सूत्रों कि माने तो लगभग एक दर्जन अवैध दुकानों का निर्माण कर लिया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लिया। साथ ही नगर निगम के सबंधित विभाग से दुकानों की स्थिति की जानकारी मांग ली है। इस पर नगर निगम अधिकारीयों ने पूरी रिपोर्ट तैयार करके कमिश्नर को सौंप दी है।

लोहा गरम है, डिप्टी मेयर सिमरनजीत बंटी को पहल करनी चाहिए, इससे अवैध निर्माण के खिलाफ उनका जीरो टालरेंस, धर्मयुद्ध साबित हो जाएगा। अन्यथा यह सब कहने की बात ही रह जाएगी।