युवा कांग्रेसियों ने मेयर को दिए उपहार में झाड़ू

चंडीगढ़ (हलचल नेटवर्क)
नगर निगम के सफाई व्यवस्था में दूसरे स्थान से 11वें में पहुंचने के विरोध स्वरूप युवा कांग्रेस ने मेयर आशा जसवाल को उपहार के तौर पर झाड़ू दिए। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान हरमेल केसरी का कहना है कि नगर निगम भाजपा शासित के स्वच्छ भारत अभियान की सच्चाई सब के सामने गई है। कांग्रेस के शासन काल में सेनिटेशन में चंडीगढ़ नंबर वन या टू रहता रहा है। लेकिन भाजपा नेता सफाई अभियान के नाम पर केवल झाड़ू चलाकर अपने फोटो वाट्सएप या फेसबुक पर डाउन लोड करने लगे रहते हैं। यहां पर भाजपा नेता नंबर वन बने हुए हैं। सही मायने में भाजपा शासन काल में चंडीगढ़ साफ सफाई के मामले में पिछड़ा है।