खुशखबरी: वैष्णो माता भवन से भैरो घाटी तक मिलेगी ये बड़ी सुविधा

जालंधर(हलचल नेटवर्क)
विश्व विख्यात तीर्थ स्थल वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से एक परोयोजना पूरी होने वाली है। दरअसल यह परियोजना भैरो घाटी रोपवे परियोजना है जो कि साल 2018 में पूरी होने वाली है।
इस परियोजना के पूरे होने से भक्त मिनटों में भवन से भैरो घाटी पहुंच सकेंगे।

मालूम हो कि मुख्य भवन से भैरो घाटी की दुरी 1.5 किलोमीटर है। उंची चढ़ाई के कारण श्रद्धालुओं का भैरो घाटी पट पहुंचना संभव नहीं हो पाता है। साथ ही बरसात में भूस्खलन और बर्फबारी के दौरान फिसलन होने के कारण भक्त काफी परेशानियों का सामना करने के बाद भैरो घाटी पहुंच पाते हैं।

जानकारी हो कि सभी भक्त भैरो घटी तक पहुंच सके इसलिए श्राइन बोर्ड ने केबल कार प्रोजेक्ट बनाया। जिसकी शुरुआत साल 2013 में हुई थी। अब तक इस परियोजना का 80 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। फरवरी 2018 में काम पूरा होने के बाद भक्त केबल कार में रोपवे से भैरो घाटी दर्शन के लिए आ-जा सकेंगे।