मज़दूरों के साथ धरना दे रहे बसपा नेता करीमपुरी गिरफ्तार

फिल्लौर,25 मार्च (हलचल)
फिल्लौर में एफसीआई मज़दूर अपनी, मांगों के लिए संघर्ष कर रहे थे। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के सीनियर नेता अवतार सिंह करीमपुरी भी शामिल हुए। अवतार सिंह करीमपुरी सहित 60 मज़दूरों को फिल्लौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस समय फिल्लौर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
करीमपुरी के वकील जब उनकी जमानत कराने पुलिस थाने पहुंचा तो करीमपुरी ने कहा कि तब तक जमानत नहीं करवाएंगे जब तक मुलाजिमों को उनका हक नहीं मिल जाता।
नाजकारी मुताबिक गिरफ्तार कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वे काफी समय से स्थानीय एफ सी आई गोदाम में कार्य कर रहें हैं लेकिन यहाँ के ठेकेदार अब उनसर काम करवाने कि बजाय प्राइवेट लोगों से काम करवा रहे हैं।